Shamli News: युवक की गाड़ी रुकवा फायरिंग का आरोप, नामजद तहरीर दी
शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: बिड़ोली चौकी से कुछ दूरी पर गुरूद्वारे के पास बुधवार तड़के एक युवक पर हथियारबंद युवको द्वारा हमला करने और फायरिंग किए जाने की सूचना से हडकम्प मच गया। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में चार लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिन लोगो पर फायरिंग व मारपीट का आरोप लगाया गया है वह सभी खनन के काम से जुडे है। ऊदपुर निवासी अंकित पुत्र हरपाल का आरोप है कि बुधवार 26 अगस्त की सुबह करीब पॉने तीन बजे की है। अंकित अपनी गाड़ी से बिड़ोली चौकी के सामने स्थित ऑनलाइन काम की दुकान पर आईएसटीपी बनवाने के लिए आया था। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे आकर रुकी। आरोप है कि बोलेरो से छह-सात युवक डंडे और हथियार लेकर नीचे उतरे। खतरा भांपकर अंकित ने अपनी गाड़ी वहां से हटाई और बिड़ोली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.