Shamli News: यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: जलालाबाद । यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभारी यातायात शामली निधि चैधरी के निर्देशन में थानाभवन कस्बे में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दाभेड़ी टोल प्लाजा जलालाबाद पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने वाले पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में हेड कांस्टेबल प्रवीण मलिक, हेड कांस्टेबल सुधांशु सिवाच और कांस्टेबल पवन भट्टी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ओवर स्पीडिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.