शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए शामली पुलिस ने सोमवार को जनपदभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी एनपी सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 504 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई। पुलिस ने 337 दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़ा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में अनधिकृत रूप से संश...