शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन शामली से एसपी एनपी सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। एसपी एनपी सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: यातायात माह का एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ वाहन चलाते समय सावधानी, संयम और जिम्मेदारी बरतकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला...