शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: शामली। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत शामली पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने और मानकों के विपरीत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 140 वाहनों के चालान किए। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर सोमवार को यातायात पुलिस तथा जनपद के सभी थानों की पुलिस ने प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के साथ निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने, प्रेशर हॉर्न लगाने, अस्प...