Shamli News: यमुना पुल पर सीसीटीवी और वॉच टावर से होगी निगरानी
शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: कैराना। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी-हरियाणा सीमा स्थित पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा रहा है। यहां वॉच टावर के साथ सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल के निर्देशन में वॉच टावर का निर्माण कराया जा रहा है, जहां सुरक्षा कर्मी लगातार तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुल पर करीब छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनका कंट्रोल रूम भी मौके पर ही बनाया जाएगा। इन कैमरों के माध्यम से कांवड़ियों की आवाजाही और आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। मंगलवार को डीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने यमुना पुल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, प्रत्येक दुकान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.