शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: कैराना। मैदानी एवं पहाड़ी इलाकों में रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते यमुने के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि अभी हथनीकुंड बैराज से सामान्य एवं कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण यमुना का जलस्तर 277.77 मीटर दर्ज किया है जबकि गत दिनों हुई बारिश में जल स्तर 228 मीटर को पार कर गया था। अभी हालात सामान्य है। सिंचाई विभाग के अधिकारी बराबर नजर रखे हुए है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया 12621 क्यूसेक पानी कैराना। मंगलवार सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 12621 क्यूसेक पानी छोडा गया। सोमवार सुबह 8:00 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 6766 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। सोमवार शाम और मंगलवार सुबह पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। मंगलवार को हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया। पानी...