शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: यमुना नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर रविवार को भी जारी रहा। शनिवार को 229.66 मीटर तक पहुंचा यमुना का जलस्तर रविवार को 54 सेंटीमीटर घटकर 229.12 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में गिरावट से तटीय क्षेत्र के लोगों और किसानों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। हालांकि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते यमुना में पानी की आवक बढ़ने की संभावना बनी हुई है, जिससे सिंचाई विभाग की निगाह जलस्तर पर लगातार बनी हुई है। रविवार को हथनीकुंड बैराज से 26,292 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। इससे एक दिन पहले शनिवार को बैराज से 52,494 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली पर बाढ़ वाला खतरा? फिर रौद्र रूप ले रही यमुना; अफसर अलर्ट यानी 24 घंटे में पानी छोड़े जाने की मात्रा में करीब 26 हजार क्यूसेक की कमी आई है। बैराज ...