Shamli News: म्यूल बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। साइबर अपराधियों ने 10 हजार रुपये मिलने का लालच देकर 12वीं की कोचिंग कर रहे एक छात्र का बैंक खाता खुलवा लिया। इसके बाद खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया। मामले की जांच कर रही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संबंधित बैंक खाते के खिलाफ दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की 17 शिकायतें दर्ज मिली हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। झिंझाना थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी मोहित कुमार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मोहित झिंझाना में कक्षा 12 की कोचिंग करता था। इसी दौरान झिंझाना निवासी राजा और उसका दोस्त उसके संपर्क में आए। दोनों ने उसे बैंक में बचत खाता खुलवाने का झांसा दिया और कहा कि बिना कोई काम किए उसके खाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.