शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में उमस और गर्मी तथा सुबह-शाम मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बुखार, खांसी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बदलते मौसम में बदन तोड़ रहा बुखारजिला अस्पताल में मरीजों की संख्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में जहां प्रतिदिन 1100 से 1200 मरीजों की ओपीडी हो रही है वही उनमें प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनमें तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और सर्दी-जुकाम की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अ...