Shamli News: मौसम बदलते ही बढ़े मरीज,सीएचसी पर लग रही भीड़
शामली, नवम्बर 16 -- Shamli News: थानाभवन। गर्मियों के बाद बारिश व मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार, टीबी, टाइफाइड और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इन दिनों बुखार, जुकाम, खुजली, टीबी और टाइफाइड से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 350 से 400 मरीज सीएचसी में उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में भीड़ लगी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.