Shamli News: मौसम बदलते ही थानाभवन में बढ़ी मरीजों की भीड़
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के साथ क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता दिखाई दे रहा है। थानाभवन के सरकारी एवं निजी अस्पतालों और चिकित्सकों के क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में खराश तथा हाथ-पैरों में दर्द जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते बच्चों और बुजुर्गों में भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। स्थानीय चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ बढ़ने से परामर्श के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल एवं अन्य मौसमी समस्याओं के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.