Shamli News: मोबाइल झपटमारी में दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद
शामली, अक्टूबर 14 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड स्थित ऑर्जिड होटल के पास हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का एक दिन में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया वीवो मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। बुधवार को एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गत 13 अक्टूबर को गांव एरटी निवासी रवि शर्मा कैराना रोड पर ऑर्जिड होटल के पास घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने मामले में वांछित अजय निवासी गांव पक्की गढ़ी, थाना गढ़ीपुख्ता और नईम निवासी गांव गढ़ीपुख्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.