Shamli News: मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: कैराना। चार दिन पहले व्यापारी की बाइक में टक्कर मार कर मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने छीने गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया। 19 जुलाई को राजेंद्र कॉलोनी निवासी गौतम ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह दुकानदारों से उधारी के पैसे इकट्ठे करके वापस आ रहा था। सरकारी अस्पताल के पास बाइक सवार तीन आरोपियों ने पहले उसकी बाइक में टक्कर मारी और उसके बाद मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने मामले में आरोपी चमन निवासी गांव रामपुरा (सिंगरा) थाना झिंझाना को छीने गए मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.