Shamli News: मोनू हत्याकांड के आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा और कारतूस बरामद
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर युवक की हत्या के मामले में जेल मेंं बंद एक आरोपी को कांधला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।01अगस्त को कांधला थाना क्षेत्र की नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर ग्राम ककड़ीपुर, थाना रमाला, बागपत निवासी 22वर्षीय मोनू उर्फ गुल्लू पुत्र सुरेंद्र का शव पड़ा मिला था। सूचना पर कांधला पुलिस, फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जांच में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान तथा सिर में गोली लगने का घाव मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.