शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: थानाभवन। नगर के प्रसिद्ध मेला गुगाल के शुभारम्भ के लिए मेले मे नगर पंचायत के कैम्प मे आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। शुभारंभ के साथ ही नगर व क्षेत्रवासियों में उल्लास का वातावरण छा गया और मेले में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और समूह और लाभार्थी सम्मानित उद्घाटन समारोह में भाषण उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा यह मेला साम्प्रदाईक एकता का प्रतीक है सभी जाति धर्म के लोगों मे जहारवीर माढ़ी मे आस्था शृद्धा और विश्वास है उन्होने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विकास से विरासत तक सभी का सम्मान के आधार पर प्रदेश में सुरक्षा, शिक्षा और सड़क विकास पर ...