Shamli News: मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम आलोक यादव ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर और पीठासीन व मतदान अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रवक्ता सचिन विकल ने मतदान सामग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र पर तैयारियों, मतदान प्रक्रिया और फोटो पहचान पत्र के विकल्पों की जानकारी दी। अधिकारियों को उनके दायित्व समझाने के साथ मतपेटिका के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में 7 केंद्रों पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.