Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत
शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर अगड़ीपुर पुलिया के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा युवक उछलकर दूर खेत में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। सोमवार सुबह करीब दस बजे खेतों की ओर गए किसानों ने युवक को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। रविवार रात अगड़ीपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई थी। टक्कर लगने से बिजली का पोल भी टूट गया। रात में मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली तो दिखाई दे रही थी, लेकिन चालक का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह किसानों ने खेत में गंभीर हालत में युवक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.