Shamli News: मेरठ-करनाल मार्ग की हालत खस्ताहाल, गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: शामली। शहर से होकर गुजरने वाले मेरठ-करनाल मार्ग की हालत इन दिनों खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की बदहाल स्थिति हादसों को भी बढ़ावा दे रही है। खासकर बुढ़ाना फाटक के निकट सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। गांव सिंभालका के निकट मेरठ-करनाल मार्ग शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को अपनी रफ्तार कम करके निकलना पड़ता है। कई स्थानों पर गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। बुढ़ाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.