Shamli News: मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी धू-धू कर जले, श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: चौसाना। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व मंगलवार को चौसाना में हर्षाेल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। श्री शिव शक्ति रामलीला ड्रामाटिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में 35 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। रावण की लंका को भी आग के हवाले किया गया। जैसे ही पुतलों में आग लगी, पूरा मैदान आतिशी नजारों से जगमगा उठा और उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौसाना में आयोजित रामलीला के समापन अवसर पर रावण दहन देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शाम से ही रामलीला मैदान में ग्रामीणों और आसपास के गांवों से आए लोगों की भीड़ जुटने लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.