शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: शामली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के तत्वावधान में आगामी एक नवंबर को विकास भवन में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल ने विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के स...