Shamli News: मूसलधार बारिश से मंदिर की दीवार ढही
शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते बाईपास शिवाल मार्ग स्थित मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जलभराव के कारण मंदिर के खेत की दीवार भरभराकर गिर गई, जबकि सड़क पर पानी भरने और अतिक्रमण की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में देर रात से रुक-रुक कर हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बाईपास शिवाल मार्ग स्थित एक मंदिर के खेत की चारदीवारी अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से बरसात का पानी सड़क किनारे स्थित धान के खेतों में भर गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही बारिश से दीवार की नींव कमजोर हो गई थी। इसी कारण चारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.