शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: थाना भवन। नगर के मोहल्ला छिपियान स्थित कालियो वाले मंदिर मे पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानो के पश्चात बुधवार को श्री राधा कृष्ण,भगवान लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बैड बाजो, ढोल नगाड़ो के साथ शोभा यात्रा के साथ नगर परikrama यात्रा की गई।

धार्मिक अनुष्ठान शोभा यात्रा से पूर्व आचार्य नवीन शुक्ला के सानिध्य मे प० आशु शर्मा, प० आदित्य शर्मा, प० शुभम शर्मा, प० मोहित शर्मा, प० आदित्य शर्मा ने धार्मिक अनुष्थान सम्पन्न कराये तत्पश्चात श्री गणेश डोले की सामूहिक आरती के पश्चात बैड बाजो, ढोल नगाड़ो के साथ शोभा यात्रा टंकी चौक नई घास मण्डी, चौक बाजार गणपत राय मार्केट देहली सहारनपुर रोड़, , पंचतीर्थी आश्रम, महाराणा प्रताप चौक आदि स्थानो से होती हुई अपने प्रारम्भिक स्थल मन्दिर परिसर मे सम्पन्न हुई...