शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को थानाभवन के वंदना गार्डन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विकासखंड थानाभवन के 87, नगर पंचायत थानाभवन के तीन और जलालाबाद के दो, कुल 92 जोड़ों का विवाह एवं निकाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इनमें 68 हिंदू और 24 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, ब्लॉक प्रमुख पति थानाभवन दीपक कोरी, सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल, और जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न, बुके और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की का...