शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित समारोह में 103 जोड़ों का विवाह एवं निकाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इनमें 50 हिंदू और 53 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कांधला विनोद मलिक, ब्लॉक प्रमुख शामली प्रतिनिधि जयदेव मलिक, सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल और जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने नवदंपत्ति को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड ऊन के 61, नगर पंचायत एलम के एक, बनत के चार, शामली के 18 और कैराना के 19 जोड़ों का विवाह...