Shamli News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले रालोद सांसद-विधायक
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: जलालाबाद। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सांसदों और विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान गन्ना किसानों की मूल समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाने और किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया। मुलाकात के दौरान जनपद शामली के थानाभवन बजाज शुगर मिल में गन्ना भुगतान लंबित रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। रालोद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद का बजाज शुगर मिल भुगतान के मामले में सबसे पीछे है। इसके चलते क्षेत्र के किसानों में नाराजगी बनी हुई है। समय पर भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रालोद सांसदों और विधायकों ने मुख्यमंत्री से गन्ना किसानों के हित में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.