Shamli News: मुख्यमंत्री की घोषणा तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: चौसाना। ऊन में मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी अनिश्चितकालीन धरने पर पिछले दो दिनों से बैठी है। प्रदेशभर में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा वेतन और मानदेय संबंधी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में ऊन क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन का निर्णय लेते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. तरुण कुमार को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दो दर्जन से अधिक आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी मौजूद रहीं। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के नाम भी ज्ञापन भेजा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने और मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gonda News: आशा बहुओं ने मांगों को लेकर अधीक्षक को दिया ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.