Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 125 मरीजों ने कराया उपचार, 22 मधुमेह के रोगी मिले
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसाना पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 125 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 66 पुरुष, 43 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि मेले में सबसे अधिक गैस्ट्रो संबंधी समस्याओं के 26 मरीज पहुंचे। इसके अलावा मधुमेह के 22, श्वसन संबंधी समस्याओं के 21 और त्वचा रोग के 12 मरीजों की जांच की गई। उच्च रक्तचाप के चार, बुखार के पांच और लिवर संबंधी समस्या से ग्रस्त एक मरीज भी उपचार के लिए पहुंचा। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1653 मरीजों को मिला उपचार औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.