Shamli News: मुकदमा पक्ष में कराने का झांसा देकर 9.45 लाख ठगे
शामली, सितम्बर 21 -- Shamli News: कैराना। न्यायालय में विचाराधीन जमीनी विवाद के मुकदमे को पक्ष में कराने और धमकाकर 9.45 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी कासिम राणा ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी कृषि भूमि से संबंधित वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। करीब दो माह पूर्व कचहरी में गांव भूरा निवासी मेहताब उर्फ मेहता से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि मेहताब ने अधिकारियों में अपनी पहुंच होने का हवाला देते हुए मुकदमे का फैसला उसके पक्ष में कराने की बात कही। इसके लिए उसने आरोपी को एक लाख पांच हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी जब कोई काम नहीं हुआ तो उसने रकम के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि इस पर उसके साथ अभद्रता की गई और धमकाकर 8.45 लाख रुपये और ले लिए गए। शिकायत करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.