Shamli News: मुंडेट खादर में युवक पर जानलेवा हमला
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम मुंडेट खादर निवासी एक युवक पर पैसों के लेन-देन को लेकर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर के रिसालगढ़ माजरा निवासी पीड़ित ईश्वर पुत्र मित्र ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि भतीजा विनोद पुत्र ओमप्रकाश गत 29 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे अपने गांव रिसालगढ़ लौट रहा था। आरोप है कि मुंडेट चौसाना मार्ग स्थित एक कैंटीन पर गांव नई नगला डेरा निवासी रवि पुत्र धर्मेंद्र ने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद आरोपी ने विनोद के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.