Shamli News: मुंडेट कला में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। श्री शिव मंदिर कमेटी मुंडेट कला के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सविता पत्नी सुनील ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद निर्वाल और जयवीर निरवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई। जन्माष्टमी महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। भजन सम्राट रोहतास कश्यप ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने लाला की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दे बधाई' सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं कलाकार मुस्कान चित्तौड़िया ने 'श्याम बंसी बजाते हो या मुझे बुलाते हो' भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही लूटी। यह भी पढ़ें- Nawada News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.