शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: शामली। महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा एवं संकट की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जनपद शामली में मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की स्थायी स्थापना नहर की पटरी पर सीएमओ कार्यालय के समीप मुंडेट कलां नहर पटरी में की गई है। केंद्र पर पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुश्फीकीन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं। शामली में स्थायी वन स्टॉप सेंटर अब मुंडेट कलां में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, जघ...