शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: शामली। भारत विकास परिषद मेन शाखा शामली की ओर से दिल्ली रोड स्थित मैरिज होम में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेशभूषा प्रतियोगिता में मीनाक्षी संगल को तीज क्वीन चुना गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अनुराधा सिंघल और दीपशिखा चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक रश्मि वर्मा ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन कराया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिव दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव न...