Shamli News: मीट फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शामली। कस्बा कैराना में संचालित एक मीट फैक्ट्री से कथित रूप से फैल रहे प्रदूषण, दुर्गंध और गंदगी को लेकर विजय लक्ष्मी कल्याण समिति ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। ग्राम झाड़खेड़ी कैराना स्थित विजय लक्ष्मी कल्याण समिति की ओर से सोमवार को डीएम आलोक यादव को दिए गए पत्र में बताया गया कि कस्बा कैराना के कई पीड़ित नागरिक समिति के पदाधिकारियों के पास पहुंचे और आरोप लगाया कि क्षेत्र में संचालित मीट फैक्ट्री से अत्यधिक दुर्गंध, गंदगी एवं प्रदूषण फैल रहा है। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है तथा स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के कारण क्षेत्र में अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.