Shamli News: मिशन शक्ति- छात्रा वंशिका शर्मा बनीं एक दिन की डीआईओएस
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: शामली। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा वंशिका शर्मा को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली समझी और पत्रावलियों का अवलोकन कर संबंधित पटल सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने छात्रा वंशिका को विभागीय कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.