शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और आत्मसुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साइबर थाना शामली के एसएचओ विकास कुमार ने साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने और ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: डिजिटल फ्राॅड से बचने के लिए छात्रों को दिए टिप्स एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी शिवानी ने मिशन शक्ति अभियान क...