Shamli News: मालैंडी गांव में नाले में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: शामली। थाना गढ़ी पुख़्ता थानाक्षेत्र के गांव मालैंडी में शनिवार सुबह दिन निकलते ही नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 36 वर्षीय अमित पुत्र ताराचंद के रूप में हुई। अमित शुक्रवार से लापता था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार सुबह अमित का भतीजा नाले के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। उसने शव को अपने चाचा अमित के रूप में पहचाना और घबराकर घर पहुंचा। उसने अपने पिता जयकुमार को बताया कि नाले में उसके चाचा जैसा दिखाई देने वाला व्यक्ति पड़ा है। इसके बाद जयकुमार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां नाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.