Shamli News: मालेंडी से नया गांव तक नवनिर्मित सड़क का मोहित बेनीवाल ने किया लोकार्पण
शामली, नवम्बर 3 -- Shamli News: शामली। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने मालेंडी से नया गांव तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। सड़क बनने से ग्रामीणों के साथ किसानों को भी आवागमन और कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन विश्वेंद्र कालिरमण ने किया। इस दौरान मोहित बेनीवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि गांवों का विकास ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और किसानों की आर्थिक उन्नति से भी जुड़ी होती है। मालेंडी से नया गांव तक सड़क बनने से ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.