शामली, अक्टूबर 8 -- भवन मालिकों ने रखा अपना पक्ष Shamli News: शामली। शहर के धीमानपुरा स्थित दुकानों को लेकर दुकानदारों और भवन मालिक के बीच चल रहे विवाद में गुरुवार को भवन मालिक ने अपना पक्ष रखा। मुजफ्फरनगर निवासी डॉ. प्रणव गर्ग, भूषण गर्ग और ईश्वर स्वरूप ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर कहा कि दुकानदारों पर किसी तरह का दबाव या धमकी नहीं बनाई जा रही है। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए वे केवल अपनी और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए दुकानों को खाली कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि धीमानपुरा स्थित भवन का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था और वर्तमान में भवन काफी जर्जर स्थिति में है। दुकानों को पांच और दो वर्ष के एग्रीमेंट पर किराये पर दिया गया था। उनका आरोप है कि वर्ष 2022 से कुछ किरायेदारों ने किराया देना बंद कर दिया और उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्...