शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में खेत से लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव मंसूरा निवासी वासिल पुत्र रियाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही बिलाल व अफजाल पुत्रगण रिफाकत उर्फ राफा वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वह वहां से बचकर गांव की ओर लौटने लगा तो दोनों आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकरग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित ने घटना में चोट लगने की बात...