Shamli News: मारपीट में लोहे के पंच से हमला, युवक गंभीर घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में मारपीट के दौरान लोहे के पंच से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तैयारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राज सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम हरड़ फतेहपुर ने पुलिस को दी तहरीर में गांव सिलावर निवासी प्रिंस पुत्र मुनेश कुमार और मुनेश कुमार पुत्र नकली पर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार घटना 29 सितंबर 2026 की शाम करीब सात बजे की है। पीड़ित का आरोप है कि वह गांव हरड़ फतेहपुर में रविदास मंदिर के पास था, तभी प्रिंस और मुनेश कुमार ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद लोहे के पंच से उसके सिर और मुंह पर हमला किया गया। हमले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.