शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: मामौर झील के पानी से खेतों के जलमग्न होने पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मिट्टी से भरे प्लास्टिक के कट्टे भी रखवाते हुए पानी की रोकथाम कराई। गत मंगलवार को मामौर झील में बारिश के कारण पानी का स्तर बढ़ गया था। पानी का दबाव बढ़ने से झील ओवरफ्लो हो गई थी और आसपास के खेतों में पानी भर गया। जलभराव की चपेट में करीब 150 बीघा भूमि में खड़ी धान, गन्ना और लौकी की फसल आने की बात सामने आई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान राजस्व कर्मचारियों के साथ मामौर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Shamli News: पूर्वी नहर का पानी खेतों में पहुंचा, करीब 100 बीघा फसल प्रभावित उन्होंने जलभराव वाले खेतों का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की और फसलों की स्थ...