शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: लगातार हो रही बारिश के कारण मामौर झील ओवरफ्लो हो गई। इससे करीब 150 बीघा धान, गन्ने और लोकी की फसल जलमग्न हो गई। पानी को खेतों में और अधिक फैलने से रोकने के लिए किसानों को खुद डोलबंदी करनी पड़ी। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव मामौर स्थित झील में बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ गया। कुछ ही देर में झील का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में पहुंच गया। खेतों में पानी भरता देख किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसानों के अनुसार, करीब 150 बीघा फसल पानी की चपेट में आई है। किसान अंजू राणा की करीब 40 बीघा धान की फसल, अशोक कुमार की करीब 25 बीघा धान और गन्ने की फसल, सतीश राणा की 12 बीघा गन्ने की फसल और इंतजार की करीब 10 बीघा लोकी की फसल प्रभाव...