Shamli News: मामूली कहासुनी में दो पड़ोसी परिवारों में मारपीट, कई घायल
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: कांधला। कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में रविवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने के आरोप हैं। घटना में महिला और पुरुष सहित कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव मलकपुर निवासी गुलाब और इरफान पड़ोसी हैं। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ताहिरा और दूसरे पक्ष के इरफान व निशो समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों ने अपना मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कांधला थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.