Shamli News: मानसून की दस्तक, बाढ़ नियंत्रण की करोड़ों की परियोजना अधूरी, ग्रामीण चिंतित
शामली, जुलाई 5 -- Shamli News: प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा फिर मंडराने लगा है। ऐसे समय में बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाई जा रही ठोकर (स्पर) का निर्माण अधूरा होने से किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई एवं ड्रेनेज विभाग ने मौके का निरीक्षण कर ठेकेदार को पांच दिन के भीतर हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यमुना में बीते वर्ष आई बाढ़ के दौरान भड़ी गांव में फरमान के मकान के सामने और ईलियास के खेतों के पास भीषण कटान हुआ था। कटान में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई थी। उस समय ग्रामीणों ने जेसीबी, मिट्टी और पेड़ों की मदद से स्वयं कटान रोकने का प्रयास किया था। इसके बाद ड्रेनेज विभाग ने दोनों स्थानों पर ठोकर निर्माण की योजना तैयार की।
निर्माण की बजट और मंजूरी जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.