Shamli News: माता वाला बाग मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी ले गए चोर
शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित प्रसिद्ध माता वाला बाग मंदिर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपात्रों के ताले तोड़कर उनमें रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा मूर्तियों के पास रखी नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह मंदिर खुलने पर चोरी की घटना का पता चलां म्ंदिर के पुजारी संतोष कुमार शनिवार देर शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह मंदिर पहुंचने पर उन्हें दानपात्र टूटे हुए मिले। मंदिर के शनि धाम और शिव मंदिर में रखे गल्लों को तोड़कर चोर उनमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा परिसर में स्थित लक्ष्मी नारायण जी, राधा-कृष्ण और दुर्गा माता मंदिर में मूर्तियों के पास रखी नकदी भी चोरों ने चोरी कर ली।चोरी की सूचना मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.