शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर 57वीं रामलीला महोत्सव का शुभारंभ माता की भेंट, पूजा-अर्चना और ज्योत प्रज्वलन के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान निकुंज मित्तल रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर ज्योत प्रज्वलित की। इस दौरान रामलीला के कलाकारों ने माता के समक्ष अपने-अपने स्वरूप और अभिनय की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक लाल सिंह लचक ने गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद रामलीला के प्रमुख पात्रों का अभिनय करने वाले कलाकारों ने अपने प्रसिद्ध संवाद, भजन और अभिनय प्रस्तुत किए। आकाश धीमान ने श्रीराम, उज्जवल नामदेव ने लक्ष्मण, वंश राजपूत ने माता सीता, आर्यवंश भारद्वाज ने भरत, गोल्डी राणा ने शत्रुघ्न, रवि पाठक ने हनुमा...