शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: शामली। जिला अस्पताल में इएनटी (कान, नाक और गला ) के ऑपरेशन शुरू होने की रहा में माइक्रोस्कोप मशीन बाधा बनी हुई है। असपताल में ईएनटी सर्जन की तैनाती के साथ ही ऑपरेशन थिएटर में अन्य जरूरी उपकरण भी अपलब्ध है लेकिन माइक्रोस्कोप मशीन नही होने के कारण अब तक ईनटी ओटी शुरू नही हो सकी है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड रहा है। उन्हें आपरेशन कराने के लिए निजी अस्पतलों का रूख करना पड रहा है। जहां आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मोटी रकम जामा कर इलाज कराने पर मजबूर होना पड रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार से अधिक मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है। जिनमें से रोजाना करीब 200 से अधिक मरीज नाक कान और गला में परेशानियां होने के कारण इलाज के लिए चिकित्सक ओपीडी तक पहुचते है। वही चिकित्सक द्वारा मरीजों की जांच ...