Shamli News: मां सती के प्रसंग ने भावविभोर किए श्रद्धालु, शिव महापुराण कथा से गूंजा पंडाल
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। प्राचीन सिद्धपीठ भाकूवाला मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। कथा व्यास चंचल शर्मा ने शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान मां सती के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। चंचल शर्मा ने बताया कि माता सती भगवान शिव की अर्धांगिनी थीं, लेकिन अपने पिता दक्ष के यज्ञ में भगवान शिव के अपमान को सहन नहीं कर सकीं। उन्होंने पति परमेश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा और सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए देह त्याग कर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान शिव और माता सती का संबंध प्रेम, समर्पण, श्रद्धा और आध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.