Shamli News: महिला पर बंदरों का हमला,घायल
शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के गांव ब्रहमखेड़ा में घर के आंगन में आराम कर रही एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार को गांव ब्रहमखेड़ा निवासी संजीदा घर का कामकाज निपटाने के बाद अपने आंगन में आराम कर रही थीं। तभी अचानक बंदरों का एक झुंड घर में घुस आया और महिला पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके सिर और हाथों पर कई जगह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमले की घटनाएं सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.